top of page

                                     

                            विद्या विहार में धूमधाम से मनाया गया एनुअल एथलीट मीट-2021 


                                                                          दिनांक 21/12/ 2021 को प्रातः 11:00 बजे विद्या विहार आवासीय विद्यालय परोरा पूर्णिया में “एनुअल एथलीट मीट- 2021”  पुरस्कार वितरण समारोह के साथ संपन्न हुआ। ध्यातव्य है कि विद्या विहार में गत 12 दिसंबर 2021 से ही 10 दिवसीय क्रीडा- सत्र का आयोजन किया जा रहा था। इस कार्यक्रम का आयोजन विद्या विहार स्थित एथलीट ग्राउंड में हुआ तथा कार्यक्रम में कोविड-19 संबंधी सावधानियों का विशेष तौर पर ध्यान रखा गया।
                                  कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्णिया के पुलिस अधीक्षक श्री दया शंकर जी (आई०पी०एस०) सम्मिलित हुए। मुख्य अतिथि के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते ही विद्यालय के निदेशक श्री रंजीत पॉल, प्रधानाचार्य श्री निशिकांत दास गुरु , उपप्रधानाचार्य श्री दिगेंद्र नाथ चौधरी, श्री निखिल रंजन, प्रशासक श्री अरविंद सक्सेना आदि ने बड़े ही गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया।
                                    तदुपरांत विद्यालय के बच्चों द्वारा मुख्य अतिथि को पुष्पगुच्छ भेंट किया गया। विद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी(PRO) श्री राहुल शांडिल्य द्वारा आगत अतिथि का बैच लगाकर अभिनंदन किया गया। इसके पश्चात् मुख्य अतिथि के स्वागत में विद्यालय के संगीत विभाग की  शिक्षिका श्रीमती सुप्रिया मिश्रा के नेतृत्व में स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।
                                 विद्यालय के निदेशक श्री रंजीत पॉल ने कार्यक्रम में पधारे पुलिस अधीक्षक श्री दया शंकर जी का स्वागत करते हुए सभा को संबोधित किया। उन्होंने श्री दया शंकर जी के आगमन पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि उनके आगमन से विद्यालय में उपस्थित छात्रों का उत्साह और मनोबल बढ़ गया है। इस अवसर पर श्री रंजीत पॉल ने विद्यालय के पूर्व  प्राचार्य एवं निदेशक श्री के०एन० वासुदेवन जी को भी याद किया।निदेशक के स्वागत भाषण के पश्चात् संगीत विभाग के नेतृत्व में विद्यालय गीत की सुमधुर प्रस्तुति की गई, जिसमें उपस्थित सभी सम्मानित व्यक्तियों, शिक्षक- शिक्षिकाओं, कर्मचारियों तथा छात्र - छात्राओं ने हिस्सा लिया और विद्यालय के प्रति अपनी निष्ठा एवं श्रद्धा को व्यक्त किया।
                                इसके उपरांत विद्यालय के छात्रों द्वारा मार्च पास्ट की भव्य प्रस्तुति की गई। विभिन्न सदनों में विभक्त, अपने -अपने सदन का ध्वज संभाले हुए हुए, सदन के सर्वश्रेष्ठ एथलीट अपने सदन का नेतृत्व करते हुए आगे चल रहे थे। यह दृश्य बड़ा ही सुंदर और मनोहारी था।इसके पश्चात 100 मीटर दौड़ की घोषणा हुई। जिसमें नामांकित और चयनित प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।दौड़ के पश्चात्  चुने गए प्रतिभागियों एवं अन्य स्पर्धाओं के प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि श्री दया शंकर जी के द्वारा, विद्यालय के सचिव श्री रमेश चंद्र मिश्र जी के द्वारा, निदेशक श्री आर० के० पॉल, प्रधानाचार्य श्री निशिकांत दास गुरु, उप प्रधानाचार्य श्री दिगेंद्र नाथ चौधरी, निखिल रंजन, प्रशासक श्री अरविंद सक्सेना, श्री चंद्रकांत झा, श्रीमती रीता मिश्रा (उप प्रधानाचार्या , गर्ल्स विंग), श्रीमती प्रीति पाण्डेय (उप-प्रशासिका , गर्ल्स विंग), सेक्रेटरी श्री राजेश मिश्रा के द्वारा, जनसंपर्क अधिकारी राहुल शांडिल्य इत्यादि के द्वारा मेडल पहनाकर छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।इसके बाद पुलिस अधीक्षक श्री दया शंकर जी ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों  को संबोधित किया। माननीय अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि मेरे लिए प्रथम अवसर है कि मेरा यहां आना हुआ है। यहां के इंफ्रास्ट्रक्चर, सुंदर कैंपस और कोविड के मद्देनजर बेहतरीन व्यवस्था को देखकर वे बड़े हर्षित हैं। उन्हें पूरा उम्मीद है कि विद्यालय के दूरदर्शी सचिव, निदेशक, प्रधानाचार्य और सुशिक्षित शिक्षकों के नेतृत्व में यह विद्यालय भविष्य में भी ऊंचाइयों को छूता रहेगा। उन्होंने छात्रों को संगठित होकर एक दूसरे को साथ में लेकर आगे बढ़ने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि ने इस अवसर पर अपने संस्मरण से एक लघु वाकया सुना कर बच्चों को अपने उपलब्ध संसाधनों और पूर्ण आत्मविश्वास के साथ सामूहिक रूप से आगे बढ़ने को प्रेरित किया।

 

कार्यक्रम के अगले चरण में विद्यालय के 
ग्रुप जी - साक्षी प्रिया , (कक्षा 6)
ग्रुप एफ- अनुकृति, (कक्षा 7)
ग्रुप एफ-अमर अंसारी, (कक्षा-11)
ग्रुप बी-बमबम, (कक्षा 6)
ग्रुप ए - शोभित, (कक्षा 4)
ग्रुप सी - ललित कुमार, (कक्षा 7)
ग्रुप डी - उत्कर्ष कुमार , (कक्षा 9)
इत्यादि छात्रों को सर्वश्रेष्ठ एथलीट के रूप में पुरस्कृत किया गया।
        कार्यक्रम के उपरांत के रूप में विद्यालय की छात्रा सानिया मुमताज के द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन किया गया।
      तत्पश्चात् कार्यक्रम की आखिरी कड़ी के रूप में विद्यालय की संगीत शिक्षकों के नेतृत्व में राष्ट्रगान के साथ विद्यालय का 10 दिवसीय क्रीडा- सत्र संपन्न हुआ।इस कार्यक्रम का नेतृत्व   शारीरिक शिक्षण संकाय के प्रमुख शिक्षक श्री रवि रंजन मिश्रा ने किया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती रीता मिश्रा एवं श्री गोपाल झा के द्वारा किया गया।
         कार्यक्रम में विद्या विहार के सचिव श्री रमेश चंद्र मिश्रा, निदेशक श्री आर के पॉल, प्रधानाचार्य श्री निशिकांत दास गुरु, ट्रस्टी श्री राजेश मिश्रा सहित विद्यालय के सभी अध्यापक-अध्यापिकाएं, कर्मचारी गण तथा छात्र-छात्राएं शामिल हुए।

bottom of page